Triumph trident 660
Triumph trident 660 के इसके वेरिएंट – ट्राइडेंट 660 स्टैंडर्ड की कीमत 8,99,000 रुपये से शुरू होती है। बताई गई ट्राइडेंट 660 की कीमत औसत एक्स-शोरूम है। ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660 एक स्ट्रीट बाइक है जो सिर्फ़ 1 वेरिएंट और 4 रंगों में उपलब्ध है। ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660 में 660cc BS6 इंजन है जो 80 bhp की पावर और 64 Nm का टॉर्क देता है। आगे और पीछे दोनों डिस्क ब्रेक के साथ, ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660 एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है। इस ट्राइडेंट 660 बाइक का वज़न 189 kg है और इसमें 14 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी है।
इंजन परफॉर्मेस

Triumph trident 660 मोटरसाइकिल्स इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती इनलाइन-तीन सिलेंडर वाली मोटरसाइकिल, ट्राइडेंट 660 को 2025 के लिए अपडेट किया है। कंपनी ने इसमें कई अपडेट दिए हैं। फीचर्स की बात करें तो, 2025 ट्राइडेंट 660 में मौजूदा रोड और रेन मोड के साथ-साथ एक बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, क्रूज़ कंट्रोल और एक एडिशनल स्पोर्ट राइडिंग मोड मिलता है। खास बात यह है कि ये फीचर्स पहले एक ऑप्शन के तौर पर अवेलेबल थे, लेकिन लेटेस्ट मॉडल में स्टैंडर्ड के तौर पर आते हैं। मैकेनिकल अपडेट नए शोवा बिग पिस्टन फ्रंट फोर्क्स के रूप में आया है जो पहले से ज़्यादा प्रीमियम हैं और बेहतर हैंडलिंग और स्टेबिलिटी देंगे। मोटरसाइकिल बाकी सभी मामलों में वैसी ही है।
इसमें 660cc, इनलाइन-थ्री सिलेंडर इंजन लगा है जो 10,250rpm पर 79.8bhp और 6,250rpm पर 64Nm का पीक टॉर्क बनाता है। मोटर को सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स और एक असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक ट्यूबलर स्टील पेरिमीटर फ्रेम है, जो मिशेलिन रोड 5 टायरों के साथ 17-इंच के कास्ट-एल्युमीनियम एलॉय व्हील्स पर चलता है। ब्रेकिंग डिपार्टमेंट में आगे 310mm ट्विन डिस्क और पीछे 255mm सिंगल डिस्क हैं – दोनों निसिन कैलिपर्स से जुड़े हैं।
ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660 भारतीय बाज़ार में कावासाकी Z650 और होंडा CB650R जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।
इसे भी पढे –















