Makar Sankranti 2025: नया साल आने के साथ लोगों को आने वाले त्योहारों का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में मकर संक्रांति के त्योहार को लोग खूब हर्षौल्लास के साथ मनाते है। इसे हिंदू धर्म के खास त्योहार में से एक माना जाता है। जो नए साल का पहला पर्व होता है। सूर्य देव जब शनि की राशि मकर में गोचर करते है, उसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।
Mahakumbh: 12 साल में ही क्यों मनाया जाता है महाकुंभ? जानिए इसके पीछे की पौराणिक मान्यताएं
वैसे तो हर महीने ही संक्रांति तिथि आती है, लेकिन मकर संक्रांति को सबसे ज्यादा विशेषता दी जाती है। इस पर्व को देशभर में अलग-अलग अंदाज से मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन गंगा-स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। जल्द ही मकर संक्रांति की तिथि आने वाली है लेकिन इसको लेकर लोगों के मन में दुविधा है कि साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी या 15 जनवरी को मनाई जाएगी। तो चलिए जानते है कि 2025 में मकर संक्रांति किस तिथि को मनाई जाएगी और साथ इस दिन स्नान का शुभ मुहूर्त भी जानेंगे।
Makar Sankranti 2025 तिथि और गंगा स्नान शुभ मुहूर्त
आमतौर पर मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को ही मनाया जाता है, लेकिन कई बार 14 या 15 तारीख को लेकर दुविधा हो जाती है। हालांकि इस साल यानी 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को ही मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 9:03 बजे से लेकर शाम 5:46 बने तक रहने वाला है। इस पुण्य काल की अवधि 8 घंटे 42 मिनट रहने वाली है। इस शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से विशेष लाभ मिलते है।

मकर संक्रांति 2025 का महा पुण्य काल
साल 2025 में मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को सुबह 9:03 बजे से लेकर सुबह 10:48 बजे तक महा पुण्य काल रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
मकर संक्रांति का महत्व
हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार का खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन ग्रहों के राजकुमार सूर्य देव शनि की राशि मकर में प्रवेश करते है और इस दिन सूर्य उत्तरायण होते है। मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए Nihalnews24 उत्तरदाई नहीं है।
Mahakumbh 2025: जानिए महाकुंभ का पहला शाही स्नान कब है, क्या है इसके नियम और शुभ मुहूर्त
Image Credit: freepik