Special Makhana Chaat For Vrat: घर पर व्रत में खाने वाले चटपटा मखाना चाट इस तरह से बनाएं?

Special Makhana Chaat For Vrat

Special Makhana Chaat For Vrat : अगर आपका भी मन कर रहा है कुछ चटपटा खाने का और शर्त की बात यह है कि आप इस समय पर व्रत में है तो आपको मै आज के इस ऑर्टिकल कुछ चटपटा chaat बनाने के तरीके को बताऊंगा –

आवश्यक सामग्री? Special Makhana Chaat For Vrat

इस चटपटे चीज को बनाने के लिए सबसे पहले आपको दो कफ मखाना लेना होगा , एक उबला हुआ आलू लेना है, एक छोटी सी कटोरी को भरकर उसमें आपको मूंगफली लेना होगा , एक हरी मिर्च लेनी होगी l एक टमाटर , एक चम्मच नींबू का रस भी आपको इस चटपटे मखाने चाट में डालना होगा l आप इसमें अपने स्वाद के अनुसार सेंधा नमक को डाल सकते है l आधा चम्मच आपको इसमें काली मिर्च पाउडर , आधा चम्मच आपको इसमें जीरा पाउडर भी डालना होगा, थोडी मात्रा में धनिया पाउडर भी आपको लेना ही होगा l

बनाने की विधि: Special Makhana Chaat For Vrat

Special Makhana Chaat For Vrat
Special Makhana Chaat For Vrat

इस चीज को आपको बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कढ़ाई में थोड़ी सी घी को डालकर उसमें मखाना को रोस्ट करना है l मखाने को 8 से 10 मिनट के लिए कुरकुरे होने तक धीमी आंच पर भुने l दूसरी तरफ आपको एक bowl में उबला हुआ आलू डालकर , मूंगफली, और हरी मिर्च को डालकर उसमें अच्छी तरह से मिलाना है l अब इसमें आपको रोस्ट किए हुए मखाने को डालना है l फिर आपको इसमें सभी प्रकार के मसाले को डालना है जो मैने आपको ऊपर बताया है l अंत में आपको इसमें हरी धनिया को मिलकर अच्छी तरह से mix करना है l

स्वाद बढ़ाने के टिप्स? Special Makhana Chaat For Vrat

आप इसमें थोड़ी सी मात्रा में दही को डालकर इसे दही मखाना चाट बना सकते है l अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो इसमें आपको हल्का सा शहद या फिर अनार डालना होगा l व्रत में स्वाद बढ़ाने के लिए भुना जीरा+ काली मिर्च बेस्ट रहता है l

इसे भी पढे –